फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: क्या आमिर खान को तीसरी बार हुआ प्यार? पिछले दिनों एक्टर ने कहा था अकेला रहना पसंद नहीं

Fri, 31 Jan 2025 07:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान ने पिछले दिनों अपने बेटे जुनैद खान की थिएटर डेब्यू फिल्म ‘लवयापा’ के लॉन्च पर कहा था कि वह काफी रोमांटिक इंसान हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान फिर से प्यार में हैं? आमिर को तीसरी बार प्यार हुआ है?
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार की दस्तक हुई है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान इस समय एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान की मिस्ट्री वूमेन कौन है? क्या वह तीसरी बार शादी करने वाले हैं? इस बारे में विस्तार से जानिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

परिवार से मिलवा चुके हैं 
फिल्मफेयर की रिपोर्ट और सूत्रों के अनुसार आमिर खान की मिस्ट्री वूमेन बेंगलुरु से हैं। आमिर खान ने मिस्ट्री वूमेन की मुलाकात अपने परिवार से भी करवाई है। जब से यह खबर सामने आई है, तभी से अटकलें लगने लगी हैं क्या आमिर खान तीसरी बार शादी करेंगे? इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। साथ ही तीसरी बार प्यार में होने और शादी करने की बात की पुष्टि भी आमिर खान या उनके परिवार द्वारा नहीं की गई है।

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

पिछले दिनों अकेलेपन के बारे में बात की 
पिछले दिनों भी एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था- ‘मुझे अकेले रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे एक पार्टनर की जरूरत है। मैं अकेले रहने वाला इंसान नहीं हूं, मुझे किसी का साथ पसंद है।मैं अपनी दोनों एक्स वाइफ रीना और किरण के भी बहुत करीब हूं।’

4 of 5
आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव (एक्टर की पूर्व पत्नियां) - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की दो शादी-दो तलाक हुए 
आमिर खान के रिलेशनशिप फ्रंट की बात करें तो वे दो बार शादी कर चुके हैं, साथ ही दोनों ही पत्नियों से उनके तलाक भी हो चुके हैं। आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की, इनका तलाक 2002 में हुआ। इसके बाद आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की, इनका डिवोर्स 2021 में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किरण राव-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @@netflix
एक्स वाइफ्स से अच्छे रिश्ते हैं 
आमिर खान बोल चुके हैं कि उनके रिश्ते अब भी दोनों एक्स वाइफ्स से अच्छे हैं। रीना दत्ता से आमिर को दो बच्चे हैं, एक जुनैद और दूसरी इरा। वहीं किरण राव से आमिर को एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है। किरण राव के साथ तो तलाक के बाद भी आमिर खान काम कर रहे हैं। किरण राव फिल्म डायरेक्ट करती हैं, आमिर उन्हें प्रोड्यूस करते हैं या फिर उनमें एक्टिंग करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें