Movie Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में आज एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रेस्पाॅन्स मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को थिएटर में 7 दिन पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से एक जैसी कमाई ही कर रही है। जानिए, आज कितने करोड़ का कलेक्शन आमिर की फिल्म करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
2 of 5
'सितारे जमीन पर'
- फोटो : अमर उजाला
7वें दिन फिल्म का कलेक्शन
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 7वें दिन 5.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जबकि बुधवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 87.81 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : अमर उजाला
100 करोड़ की तरफ बढ़ती फिल्म
आमिर खान की इस फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिस तरह से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि वीकएंड तक 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो जाएगी और अपना बजट भी वसूल कर लेगी। इस वक्त आमिर खान की फिल्म के सामने टक्कर में कोई बड़ी फिल्म भी नहीं है। हाउसफुल 5 की कमाई पहले ही काफी कम हो चुकी है और साउथ इंडियन फिल्म 'कुबेर' का कलेक्शन भी सामान्य ही है।
4 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : AamirKhanTalkies
दर्शकों को इमोशनल करती है स्टोरी
‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की कहानी में काफी इमोशनल एंगल है। इसमें आमिर खान ने एक कोच का रोल किया है। आमिर का किरदार फिल्म में स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देता है। फिल्म को आर.एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन(2018)’ का रीमेक है।
जेनेलिया की भी हो रही चर्चा
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के अलावा जेनेलिया डिसूजा भी है। जेनेलिया के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। वह फिल्म में एक स्पॉर्क बनाए रखती हैं। इस फिल्म में जो स्पेशल चाइल्ड हैं, उन्होंने भी कमाल की एक्टिंग की है।