फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से डरी चीन की जनता को आमिर खान ने दिया ये खास मैसेज, बोले- मैं जानता हूं कि...

Sat, 22 Feb 2020 11:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan - फोटो : Social Media
चीन में रिलीज हुईं आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' और 'दंगल' को वहां की जनता ने बहुत पसंद किया। इसी के चलते इन फिल्मों ने धुआंधार कमाई की। वहां की जनता आमिर को बहुत पसंद करती है। लेकिन इन दिनों चीन कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। अब आमिर ने अपने चीनी फैंस के लिए एक खास संदेश भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वीबो अकाउंट पर शुक्रवार को चीनी भाषा के साथ एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए आमिर खान ने कहा, 'चीन में मेरे सभी दोस्तों को नमस्कार। जब से मैंने वहां कोरोना वायरस के फैलने के बारे में सुना है तब से मैं बेहद चिंतित हूं। मैं अपने कुछ दोस्तों के संपर्क में हूं और इस त्रासदी को लेकर मेरे दिल में बहुत पीड़ा हो रही है। इस बीमारी के कारण अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी सहानुभूति है।'
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता ने कहा, 'मैं जानता हूं कि यह बेहद मुश्किल भरा वक्त है। मुझे यकीन है कि प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और इस समय सबसे बेहतर हम यही कर सकते हैं कि अपना ध्यान रखें, एहतियात बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा उन्हें हमारी सहायता करने में मदद करें।'

4 of 5
aamir khan - फोटो : Social Media
आमिर ने आगे कहा 'मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि चीन में चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएं। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और दुआएं आप सभी के साथ हैं। आप सभी को प्यारर् ख्याल रखें। सुरक्षित और स्वस्थ रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के कारण अबतक 2,345 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे करीब 76,288 संक्रमित हैं।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पर डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर आया आयुष्मान का रिएक्शन, कह दी बड़ी बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें