फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल सिंह चड्ढा' में सरदार लुक में दिखे आमिर खान, करीना भी बेहद सिंपल लुक में आई थीं नजर

Mon, 11 Nov 2019 01:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान जब भी कोई नई फिल्म करते हैं फैंस के बीच काफी उत्सुकता होती है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद आमिर की अगली फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों वो 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सेट से आमिर की तस्वीरें लीक हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : ani
आमिर ने एक सिख का लुक अपनाया हुआ है। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ आमिर ने पगड़ी पहनी है। उन्होंने पर्पल कलर की चेक शर्ट और ग्रे कलर की पैंट कैरी की। आमिर अपने किरदार में परफेक्ट ढल जाने के लिए मशहूर हैं। उनका ये नया लुक देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आमिर की नई तस्वीर देख एक यूजर ने लिखा- 'वो बिल्कुल सरदार की तरह दिख रहे हैं। पहचान पाना मुश्किल है।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'एक्टर हो तो ऐसा।' 

4 of 5
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : Instagram
फिल्म में आमिर के साथ लीड रोल में करीना कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। पिछले दिनों करीना और आमिर की एक अन्य तस्वीर लीक हुई थी। तस्वीर में करीना सलवार-सूट में काफी सिंपल लग रही हैं। वहीं आमिर जमीन पर बैठे हैं और उनके सामने लैपटॉप रखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितेश तिवारी के साथ आमिर खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिलहाल 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि ये 2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी। 

बहन के जन्मदिन पर ग्लैमरस लुक में दिखीं करिश्मा, करण जौहर-सोनाली बेंद्रे समेत जुटे ये सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें