फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर रिलीज के साथ ही इतिहास रचेंगे आमिर खान, जानें क्या है वजह?

Thu, 26 May 2022 10:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा में हैं। आमिर जल्द ही इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने के बाद लोगों को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार आईपीएल का फाइनल बहुत खास होने वाला है क्योंकि क्रिकेट के साथ स्टेडियम में फिल्मी तड़का भी लगने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में होगा ट्रेलर लॉन्च
आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में लीक से हटकर चलने के लिए जाना जाता है। वह हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इस बार उन्होंने अपने ट्रेलर के लॉन्चिंग के लिए आईपीएल को चुना है। फिल्म का ट्रेलर 29 मई को आईपीएल के फाइनल के दौरान रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर पहली पारी के दूसरे टाइमआउट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही आमिर फाइनल मैच को होस्ट भी करते नजर आने वाले हैं। इसके लिए आमिर ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें आमिर होस्टिंग की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास रचने जा रहे आमिर
यह पहला मौका होने वाला है जब भारतीय टेलीविजन पर क्रिकेट मैच के दौरान किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। आईपीएल के फाइनल मैच को लेकर लोगों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है। इस मैच के दौरान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की बात सामने आने के बाद दर्शकों की खुशी दोगुनी हो गई है। लोग फिल्म के प्रमोशन के तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद से ही बड़े पर्दे से दूर है। अब वह लाल सिंह चड्ढा से सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखने वाली हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 11 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इससे पहले वह सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें