फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: थिएटर में रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी पर आएगी 'लाल सिंह चड्ढा', सामने आई रिलीज डेट

Mon, 05 Sep 2022 07:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बीते लंबे समय से लगातार चर्चा में हैं। रिलीज से पहले जहां फिल्म और एक्टर इसके विरोध के चलते सुर्खियों में थे, तो वहीं रिलीज के बाद अपने खराब प्रदर्शन के कारण फिल्म का भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बीते लंबे समय से लगातार चर्चा में हैं। रिलीज से पहले जहां फिल्म और एक्टर इसके विरोध के चलते सुर्खियों में थे, तो वहीं रिलीज के बाद अपने खराब प्रदर्शन के कारण फिल्म का भारी नुकसान झेलना पड़ा था। भारी विरोध झेल रही इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। ऐसे में उतमी कमाई नहीं पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की करियर की एक और बड़ी फ्लॉप साबित हुई है।

विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 

फिल्म के खराब प्रदर्शन की वजह से फिल्म के मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स के पास कमाई का अभी एक और जरिया बाकी है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बीते कई समय से फिल्म के डिजिटल रिलीज को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई थी कि फिल्म दीवाली के आसपास ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी बीच अब फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ 20 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, वह इसे 20 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यानी कि थिएटर पर रिलीज होने के बाद दो महीने बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद होगी। 

 

विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बाते करें तो 180 करोड़ के बजट से बनी यह लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक इस फिल्म में आमिर के अलावा अभिनेत्री करीना कपूर, मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें