फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: देश में बढ़ रहा आमिर की फिल्म का विरोध, जानें विवाद की जड़ से लेकर अभी तक की कहानी

Sun, 14 Aug 2022 04:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म लंबे समय से बायकॉट का शिकार हो रही है।
विज्ञापन
1 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म लंबे समय से बायकॉट का शिकार हो रही है। यही वजह है कि रिलीज होने के चार दिन बाद भी इस फिल्म के कारोबार में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद भी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जारी यह विरोध दो साल पहले से ही शुरू हो चुका था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर दो साल पहले ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से यह फिल्म आज तक भारी विरोध झेल रही है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं शुरू से लेकर अब तक की पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 8
आमिर खान और तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर शुरू हुए विवाद की जड़ तुर्की से जुड़ी हुई है। दररसल दो साल पहले आमिर खान ने इस्तांबुल में राष्ट्रपति निवास, ह्यूबर मेंशन में तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन से मुलाकात की थी।  खबरों की मानें तो इस दौरान आमिर ने तुर्की में फिल्म की शूटिंग और भारत में उनकी और उनकी पत्नी किरण राव द्वारा स्थापित सामाजिक जिम्मेदारी परियोजनाओं पर चर्चा की थी। फिल्म की तुर्की में शूटिंग की बात सामने आने के बाद से ही लोगों ने इसे पर बायकॉट करने का मन बना लिया था। दो साल पहले शुरू हुआ यह विवाद फिल्म रिलीज के वक्त और भी तेज हो गया। सोशल मीडिया पर तुर्की की प्रथम महिला और आमिर खान की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद से ही लोगों ने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया था ।

विज्ञापन

3 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि जब बाद में फिल्म का पोस्टर और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी तो इसके विरोध में तेजी पकड़ ली। इसके बाद लोगों ने आमिर की इस फिल्म के खिलाफ जारी विरोध को अभिनेता द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयान से जोड़ते हुए नया रूप दे दिया। दरअसल अभिनेता ने कुछ साल समय पहले बयान दिया था कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा है कि देश का माहौल देख उन्हें यहां रहने में डर लगता है। अभिनेता के इस बयान के सामने आने के बाद से ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया था। वहीं, उनके इस बयान का असर उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी देखने को मिला। नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स में इसको बायकॉट करने का अभियान शुरू कर दिया और देखते ही देखते फिल्म को बायकॉट करने का यह अभियान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

4 of 8
विवेक अग्निहोत्री- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर जारी विरोध के बाद अब इसका समर्थन करने वाले और इसका विरोध करने वाले आपस में दो गुटों में बंट गए। एक ओर कुछ लोग जहां फिल्म को सपोर्ट करते दिखे तो वहीं कुछ ऐसे भी थे, जो खुलकर इसका विरोध करते नजर आए। मनोरंजन जगत के सितारे भी विरोध और समर्थन की इस लड़ाई में कूद पड़े। एक तरफ जहां अभिनेता मिलिंद सोमन ने इस फिल्म का खुलकर समर्थन किया तो वहीं फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर की फिल्म पर कटाक्ष करते हुे इसका विरोध किया। इसके अलावा आमिर खान की इस फिल्म को साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड का भी भरपूर समर्थन मिला। साथ ही बी टाउन के कई सितारे जैसे आलिया भट्ट, जोया अख्तर ने भी इसका समर्थन किया।

विज्ञापन

5 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध पर फिल्म के कलाकार भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद अभिनेत्री के फिल्म के विरोध पर बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि कुछ लोगों का एक वर्ग है, जो फिल्म पेट्रोल कर रहे हैं। लोगों को लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि यह खूबसूरत फिल्म। इसके साथ ही उन्होंने अपील की थी कि फिल्म का बहिष्कार ना करें क्योंकि यह वास्तव में अच्छे सिनेमा का बहिष्कार करने जैसा है। वहीं अभिनेता आमिर ने भी फिल्म के बायकॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझे दुख होता है कि लोगों को लगता है कि मैं ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते। यह बिल्कुल गलत है मैं सच में भारत से प्यार करता हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है, इसलिए मेरी फिल्मों का बहिष्कार ना करें। कृपया मेरी फिल्म देखें।

विज्ञापन

6 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलीज से पहले जहां यह फिल्म बहिष्कार और विरोध का सामना कर रही थी तो वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद इस पर कई तरह के आरोप भी लगे। इतना ही नहीं कई जगह इसे रोकने की मांग तक कर दी गई। वहीं पंजाब और दिल्ली में भी इस फिल्म के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिल रहा है। धर्म संगठनों का कहना है कि आमिर की यह फिल्म हिंदू विरोधी है। ऐसे में इसका प्रदर्शन होने नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं हिंदू संगठन और शिवसैनिकों ने पुलिस को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम भी दिया है। साथ ही कहा कि अगर फिल्म से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 तारीख को इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

 
विज्ञापन

7 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज के बाद से ही धीमी शुरुआत कर रही इस फिल्म के विरोध प्रदर्शन में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश में भी विरोध शुरू हो चुका है। उम्मीद की जा रही थी कि इस विरोध का फिल्म पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। लेकिन विरोध की वजह से फिल्म के प्रदर्शन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। इससे पहले भी अभिनेता की फिल्म दंगल और पीके को बायकॉट का सामना करना पड़ा था, लेकिन बावजूद इसके दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। लेकिन लाल सिंह चड्ढा को देख यह कहना मुश्किल है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय टिक पाएगी।

 

विज्ञापन

8 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं खिलाफ जारी विरोध इस हद तक बढ़ गया कि अब इस फिल्म को लेकर शिकायत भी की जा चुकी है। दरअसल, दिल्ली के एक वकील ने आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में फिल्म के कुछ सीन को लेकर विरोध जाहिर करते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस को शिकायत सौंपी है। इसके अलावा कई लोगों ने आमिर की इस फिल्म को सनातन संस्कृति के खिलाफ बताया था। इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें