अभिनेता ठग ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान अब अंबानी के मेगा प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। बॉलीवुड के किंग खान से जब एक शो के दौरान पूछा गया कि उनका ड्रीम रोल क्या है तो उन्होंने झट से जवाब दिया कि महाभारत में कृष्णा का रोल जो वो अब नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कि फिलहाल अब वो रोल आमिर खान कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
aamir khan
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान की ठग ऑफ हिन्दुस्तान के बाद अब वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के लिए काम कर रहे हैं, जो कि काफी बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में मुकेश अंबानी भी निवेश कर रहे हैं। अफवाहों के मुताबिक आमिर खान महाभारत में कृष्णा को रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
mukesh ambani
आमिर के इस प्रोजेक्ट पर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी निवेश करेंगे। मुकेश अंबानी ने एक हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में निवेश करने का फैसला लिया है, हालांकि अंबानी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने खुलासा किया कि वो भी महाभारत बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : amar ujala
आमिर खान की फिल्म महाभारत की चर्चाओं के बीच इधर निर्देशक अभिषेक कपूर ने फिर कहा है कि वह भी महाभारत की कहानी पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उनकी महाभारत को अमेरिकी स्टूडियो डिज्नी प्रोड्यूस कर सकता है, हालांकि इस स्टूडियो ने पिछले साल भारत से कारोबार समेट लिया है, इसलिए अभिषेक की फिल्म फिलहाल रुकी हुई है।
अभिषेक के अनुसार वह दो कड़ियों में महाभारत बनाएंगे जिसमें पहला हिस्सा जुए में हारे पांडवों के वनवास तक होगा, जबकि दूसरा हिस्सा वनवास खत्म होने के बाद पांडवों और कौरवों के युद्ध पर केंद्रित होगा। अभिषेक ने मीडिया में बताया है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और इसके दो ड्राफ्ट तैयार हो चुके हैं।