फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपने ही शो में करण जौहर हुए ट्रोल, आमिर और कंगना सहित इन सितारों ने लगाई थी क्लास

Sun, 05 Jul 2020 06:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, करण जौहर, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है। करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान सहित कई अन्य पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इन सितारों पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है। खासकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो आउटसाइडर्स का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि शो में ऐसे बेबाक कलाकार भी आ चुके हैं, जो करण जौहर को ही घेरते दिखे। आइए नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने कॉफी विद करण में करण जौहर की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर और कंगना रनौत का पंगा तो सभी को पता है। 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं कंगना ने करण जौहर को मूवी माफिया तक कह दिया था। कंगना ने शो में खुलेआम कहा कि वो इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा भी करण जौहर को ट्रोल करने में पीछे नहीं रहीं। करण जौहर उनसे पूछते हैं कि 'हिंदी सिनेमा में ओवररेटेड अभिनेता कौन है?' इसके जवाब में कोंकणा कहती हैं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में करण जौहर।' बता दें कि फिल्म में करण जौहर कैमियो रोल में थे।

4 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
एक एपिसोड में करण जौहर अभिनेत्री काजोल से पूछते हैं कि 'ऐसा कौन सा सेलिब्रिटी है जिसे एक्टिंग का क्रैश कोर्स करना चाहिए?' जवाब में अभिनेत्री ने करण जौहर का नाम लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने तो अपने जवाब से करण जौहर की बोलती ही बंद कर दी। करण पूछते हैं कि 'इंडस्ट्री में ऐसी कौन सी ऐसी चीज है जिसे आप बिल्कुल पसंद नहीं करते लेकिन दिखाना पड़ता है कि आप पसंद कर रहे हैं? आमिर कहते हैं, 'आपका शो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्विंकल खन्ना, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। इसका एक उदाहरण करण जौहर के शो में भी देखने को मिला था। करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना से पूछा था कि 'आपके लेखन के बारे में कभी किसी ने कुछ अलग कहा?' इस पर ट्विंकल खन्ना ने जवाब दिया 'जब आपने (करण जौहर) कॉलम लिखना शुरू किया तो किसी ने कहा था कि ''करण जौहर नई मिसेज फनीबोन्स हैं।'' मैं नहीं चाहती कि मेरा स्टैंर्ड इतना नीचे जाए।' बता दें कि ट्विटर पर ट्विंकल खन्ना का अकाउंट मिसेज फनीबोन्स के नाम से है।

संडे बाइस्कोप: समझिए कहां से आई रामू की हिट फिल्म सत्या की कहानी, किस्से बीते हफ्ते रिलीज फिल्मों के
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें