फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiran Rao: 'आमिर मेरे अच्छे दोस्त और गुरु हैं', तलाक के बाद अपने रिश्ते को लेकर किरण राव ने कही दिल की बात

Tue, 14 Jan 2025 08:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान और किरण राव के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब किरण राव ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर अभी भी उनके अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान-किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था। तलाक होने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। वे अपने बच्चे आजाद परवरिश मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में किरण ने आमिर खान से अलग होने के बाद भी अपने रिलेशन और कनेक्शन को लेकर कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
हमारी कभी लड़ाई नहीं हुई
फिल्मफेयर से बातचीत में किरण राव ने बताया कि हमारे बीच में सभी चीजें आसानी से हो गईं क्योंकि हम उस परिस्थिति में पहुंच गए थे कि हमें तलाक ले लेना चाहिए। हमने अपनी शादी को बचाने और सुधारने की बहुत समय तक कोशिश की। जब हमने तलाक भी लिया तो बहुत सोच समझकर लिया। हमारी कभी लड़ाई नहीं हुई। बस कुछ समय के लिए कुछ बहस जरूर हुई, हालांकि वो ऐसा कुछ नहीं था जो 12 घंटे से ज्यादा चला हो। जैसे कि हमारा अपने माता पिता से कुछ बातों को लेकर विवाद हो जाता है, ऐसा ही कुछ छोटी मोटी चीजें हमारे बीच हुई।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान-किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
बच्चे को ध्यान में रखकर लिया फैसला
किरण राव ने कहा हम दोनों ये बात जानते थे कि हमारी शादी में अभी भी कुछ बचा है। हम हमारे बच्चे को ऐसे ही कहीं फेंक नहीं सकते थे। हमने अलग होने का फैसला सोच समझ कर लिया, हमने रस्सी काटी नहीं बल्कि उसे खोल दिया।

4 of 5
किरण राव, आजाद और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को दोस्त मानती हैं किरण
किरण ने कहा कि आमिर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, वे मेरे शिक्षक भी हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया, वो जो मेरे लिए थे, हमेशा रहेंगे। ऐसे दिन भी आते हैं जब वह मुझे गुस्सा दिलाते हैं। अंत में, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज के साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुशी-खुशी लिया तलाक
किरण राव ने कहा कि उन्होंने और आमिर ने खुशी-खुशी तलाक लिया। उन्होंने कहा, 'आमिर की मां अभी भी मेरी सास हैं, और उनके बच्चे जुनैद और ईरा मेरे अच्छे दोस्त हैं, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें