आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मुगल' को किया रिजेक्ट
दरअसल, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान फिल्म 'मुगल' में नजर आने वाले थे, जो गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित थी। दावा किया गया था कि आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के तुरंत बाद ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते भी नहीं टिक पाई। महज चंद दिनों में ही इस फिल्म ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया, जिससे आमिर खान को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद ही अभिनेता ने फैसला लेते हुए फिल्म 'मुगल' को करने से मना कर दिया है। आमिर के इस कदम के बाद फिल्म 'मुगल' पर ब्रेक लग गया।