फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: कभी अलग-अलग गेटअप में आए नजर, कभी भोजपुरी बोलते दिखे आमिर; यूनीक तरीके से किया फिल्मों का प्रमोशन

Wed, 11 Jun 2025 05:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी जितनी अलग है, प्रमोशन का तरीका भी आमिर अलग ढंग का अपना रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रमोशन वह बड़े ही नायाब तरीके से करते दिखे। इससे पहले भी अपनी कई फिल्मों का प्रमोशन आमिर खान अलग ढंग से कर चुके हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सितारे जमीन पर', 'गजनी' और 'पीके' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होगी, इस फिल्म में आमिर खान एक कोच के रोल में नजर आ रहे हैं, जो स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मुंबई में वड़ा पाव बेचते दिखे। एक वड़ा पाव बेचने वाले के साथ खड़े होकर वड़ा पाव बनाकर लोगों को देते दिखे। यह पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने अलग तरीका अपनाया हो, पहले भी अलग-अलग ढंग से वह अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर चुके हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'गजनी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गजनी
साल 2008 में आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके किरदार को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस होता है। ऑपरेशन के कारण सिर पर एक निशान बन जाता है और बाल भी छोटे होते हैं। फिल्म में आमिर का यह हेयरस्टाइल काफी पॉपुलर हुआ। आमिर खान ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ फैंस को यही हेयरस्टाइल अपने हाथों से बनाकर दिया। वह एक नाई की दुकान पर दिखाई दिए और फैंस को गजनी हेयरकट देते नजर आए।  

विज्ञापन

3 of 5
धूम 3 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धूम 3 
2013 में फिल्म ‘धूम 3’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान गायब नजर आए। दरअसल, फिल्म में वह एक जादूगर के रोल में थे। ऐसे में वह खुद को प्रमोशन से दूर रखकर दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करना चाहते थे। रिलीज से कुछ समय पहले ही वह फिल्म प्रमोशन के दौरान नजर आए। 

4 of 5
'थ्री इडियट्स' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

थ्री इडियट्स 
फिल्म ‘थ्री इडियट्स(2009)’ के लिए एक गेम लॉन्च किया। जिसमें लोगों को बताना था कि गेटअप बदलकर आमिर खान देश में कहां ट्रैवल कर रहे हैं। दर्शकों को भी यह गेम और प्रमोशन का तरीका काफी पसंद आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'पीके' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पीके 
फिल्म ‘पीके (2014)’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान भोजपुरी में भी कैंपेन चलाया। दरअसल, फिल्म में आमिर खान का किरदार पीके भोजपुरी बोलता है, इसलिए प्रमोशन भी भोजपुरी में किया गया। यह प्रमोशन आइडिया भी दर्शकों को काफी पसंद आया, खासकर बिहार में दर्शकों ने फिल्म ‘पीके’ को काफी सराहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें