फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' की धीमी शुरुआत, 'मेर्सल' की धमाकेदार ओपनिंग

Fri, 20 Oct 2017 08:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : Zee Music Company
दिवाली के दिन रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की धीमी शुरुआत हुई है। देशभर के 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के मॉर्निंग शो के दौरान सिनेमाघरों की आधी सीटें भी नहीं भर पाईं। सुबह के शोज में केवल 30 से 40 फीसदी टिकटें ही बिकीं।
विज्ञापन

2 of 5
secret superstar
हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी (एग्जिबिटर और डिस्ट्रिब्यूटर) का मानना है कि त्योहार की वजह से लोग काम में व्यस्त होंगे। उनका अनुमान है कि लंबे वीकेंड की कारण फिल्म की कमाई अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि ओपनिंग डे पर फिल्म 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Vijay, Mersal - फोटो : Vijay, Mersal
वहीं, बुधवार को रिलीज हुई इलयाथलपथी विजय की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मेर्सल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार इंट्री मारी है। देशभर के 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मेर्सल' ने पहले दिन 31.3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

4 of 5
Vijay, Mersal
अकेले तमिलनाडु में फिल्म ने 'मेर्सल' ने 18-19 करोड़ रुपये बटोर लिये हैं। वहीं अमेरिका में फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। A midweek release [Tue], yet Tamil film #Mersal takes a SUPERB start in USA... Tue $ 346,050 [₹ 2.25 cr] from 129 locations. @Rentrak — taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेर्सल - फोटो : Movie Poster
ट्रेड पंडितों का दावा है कि 120 करोड़ रुपये की लागत वाली फिल्म 'मेर्सल' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक होगी। फिल्म 'मेर्सल' वेत्री और मारन की कहानी है जिनकी लड़ाई मेडिकल माफिया से है। फिल्म में समांथा और काजल आग्रवाल भी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें