फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पहले आमिर खान इस फिल्म से रातों रात बन गए थे सुपरस्टार, अब फिर से होगी स्क्रीनिंग

Fri, 11 May 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कयामत से कयामत तक
1988 में निर्देशक मंसूर खान ने आमिर खान और जूही चावला को लेकर एक मासूम सी लव स्टोरी 'कयामत से कयामत तक' बनाई थी। फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो उसने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। दर्शकों का इसे भरपूर प्यार मिला। 
विज्ञापन

2 of 4
Qayamat Se Qayamat Tak
आमिर खान के रूप में एक नए सुपरस्टार का जन्म हुआ। शोख-चंचल एक्ट्रेस जूही चावला का इंडस्ट्री में जलवा देखने को मिला। पिछले दिनों 'कयामत से कयामत तक' फिल्म के 30 साल पूरे हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
Qayamat Se Qayamat Tak
ऐसे में एक प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन ने फिल्म की खास स्क्रीनिंग का इंतजाम किया है। 12 मई को मैटरडन दीपक सिनेमा में 30 साल बाद एक बार फिर 'कयामत से कयामत तक' को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा और आमिर खान से लेकर फिल्म की पूरी कास्ट मिलकर फिल्म का लुत्फ उठाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
आमिर खान ने 'कयामत से कयामत तक' के पहले आदित्य भट्टाचार्य की 'राख' साइन की थी लेकिन वह 1989 में रिलीज हुई। उस वक्त 5 करोड़ रूपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को उस बार की पॉपुलर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशन में से 8 पुरस्कार भी जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें