आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को रिलीज हो गई। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई है। कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म पर नोटबंदी का असर दिखाई देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह करीब 75% फीसदी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन
Boxoffice Collection: 'दंगल' ने पहले दिन कमाए 30 करोड़, दर्शकों को बहुत पसंद आई फिल्म
2 of 5
'दगंल' को अच्छी ओपनिंग मिली और एक दिन में करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई की। क्रिटिक आदर्श तरण की मानें तो अमेरिका, मिडिल ईस्ट और ब्रिटेन में इस फिल्म ने करीब 7.81 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह फिल्म 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Boxoffice Collection: 'दंगल' ने पहले दिन कमाए 30 करोड़, दर्शकों को बहुत पसंद आई फिल्म
3 of 5
आमिर खान की पिछली फिल्मों की ओपनिंग देखी जाए तो मुश्किल से ही 30 करोड़ का आंकड़ा छू पाती हैं। आमिर की 'पीके' ने पहले दिन 26 करोड़, 'तलाश' ने 15 करोड़ और '3 इडियट्स' ने 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
Boxoffice Collection: 'दंगल' ने पहले दिन कमाए 30 करोड़, दर्शकों को बहुत पसंद आई फिल्म
4 of 5
लेकिन 3 इडियट्स 200 करोड़ और पीके 300 करोड़ रुपए के क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। फिल्म 'दंगल' को देखने के बाद दर्शकों के सकारात्मक रिएक्शन देखने को मिले हैं। दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म युवाओं के साथ उनके माता-पिता को भी मोटिवेट करती है।
Boxoffice Collection: 'दंगल' ने पहले दिन कमाए 30 करोड़, दर्शकों को बहुत पसंद आई फिल्म
5 of 5
बता दें कि ये फिल्म पहलवान 'महावीर सिंह फोगाट' की बायोपिक है। सलमान खान ने 'दंगल' तारीफ करते हुए उसे अपनी फिल्म 'सुल्तान' से काफी बेहतर बताया है। 'सुल्तान' ने पहले दिन लगभग 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस आंकड़े के हिसाब 'दंगल' पीछे छूट गई है।