फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलो वजन बढ़ाकर मुश्किल में फंसे आमिर खान

Sat, 05 Mar 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई

सार

  • दो रोल में दिखेंगे आमिर खान
  • अब करनी है युवा दिनों की शूटिंग
  • वजन घटाने में छूट रहे आमिर के पसीने
विज्ञापन
1 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
डॉक्टर हमेशा चेतावनी देते हैं कि 35 की उम्र पार करने के बाद आपको अपने शरीर से खिलवाड़ करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। मगर किरदार के हिसाब से शरीर ढालने के चक्कर में आमिर ने अपनी अगली फिल्म के लिए 22 से 25 किलो तक वजन बढ़ा लिया। अब उनके लिए उनका ये फैसला मुश्किलें पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
आमिर फिल्म में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आमिर को अब वजन घटाने में बहुत मुश्किलें आ रही हैं। उनके करीबियों की मानें तो आमिर वजन घटना जितना आसान समझ रहे थे, वह उतना ही कठिन लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
बीते महीने भर तक देश में रह कर वजन कम करने की कोशिश में नाकाम होने के बाद आमिर के चुपचाप अमेरिका जाने की खबरें हैं। सूत्रों का कहना है कि आमिर परेशान हैं और उन्हें डर है कि वजन घटाने के चक्कर में सेहत न बिगड़ जाए।

4 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
आमिर ने उन्होंने जोखिम मोल न लेने का फैसला करते हुए अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहायता लेने का फैसला किया है। आमिर 50 पार कर चुके हैं और पहलवान का रोल निभाने के लिए उन्होंने पिछले साल कुछ महीनों में अपना वजन 95 किलो कर लिया था।
विज्ञापन

5 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
फिल्म का एक हिस्सा पूरा हो चुका है। इस हिस्से में आमिर का बढ़ा हुआ वजन दिखेगा। फिल्म में आमिर सिर्फ बढ़े हुए वजन के साथ ही नहीं दिखेंगे, वो जवान भी दिखेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
दंगल के लिए अब आमिर को पहलवान के युवा दिनों की शूटिंग करनी है। अतः वजन घटाना है। आमिर को विश्वास था कि पहले हिस्से की शूटिंग खत्म होने के बाद वह 25 हफ्ते में वजन कम करके पुराने आकार में लौट आएंगे, परंतु मुंबई उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आमिर खान - फोटो : gettyimages
ऐसे में वह अमेरिकी डॉक्टरों की मदद ले रहे हैं। बताया जाता है कि वह पिछले हफ्ते खामोशी से विदेश चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें