इन दिनों आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) अचानक चर्चा में आ गई थीं । इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड मिशाल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । इसके बाद हर जगह उनकी चर्चा होने लगी थीं। इरा के बारे में तो लोगों ने खूब जान लिया, आज हम आपको आमिर के बेटे के बारे में बताते हैं ।
विज्ञापन
2 of 8
जुनैद खान
आमिर खान के दो बेटे हैं । एक जुनैद आैर दूसरा आजाद । जुनैद, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं । वहीं आजाद, आमिर और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे हैं । आजाद अभी बहुत छोटे हैं इसलिए आज जुनैद के बारे में जानते हैं । कई लोगों ने आमिर के बड़े बेटे जुनैद के बारे में कभी नहीं सुना होगा।
विज्ञापन
3 of 8
जुनैद खान
अक्सर खबर आती रहती है कि आमिर का बेटा जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी एंट्री नहीं हुई है । 23 साल के जुनैद की पढ़ाई साउथ मुंबई कॉलेज से हुई है। उन्होंने एमबीए किया है। अभी तक जुनैद को पर्दे पर कभी नहीं देखा गया लेकिन पर्दे के पीछे उन्होंने बहुत काम किया है।
4 of 8
जुनैद खान
जुनैद अपने पिता की तरह ही काम को लेकर काफी पैशनेट हैं। वो अपने दोस्तों के साथ नुक्कड़ नाटक करते हैं। साथ ही जुनैद ने फिल्म '3 ईडियट्स' में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को असिस्ट किया था। साथ ही पीके में भी वो असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।
विज्ञापन
5 of 8
पति आमिर खान और बेटे जुनैद के साथ किरण राव
जुनैद एक्टिंग करने में भी इंट्रेस्टेड हैं। आमिर का कहना है कि अगर जुनैद के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो जरूर उसका साथ देंगे। जुनैद किसी भी स्टार किड की तरह टैंट्रम नहीं दिखाते हैं। वो अपने फैंस के साथ फोटोग्राफ खिंचवाने के लिए कभी मना नहीं करते।
विज्ञापन
6 of 8
जुनैद खान
जहां आमिर खान की हाइट 5 फीट 4 इंच है। वहीं जुनैद 6 फीट 3 इंच के हैं। जुनैद पढ़ाई के साथ ही फिल्में भी असिस्ट कर रहे हैं। आमिर की फिल्मों से जुड़े होने के बावजूद जुनैद लाइम लाइट से दूर रहते हैं। जुनैद के रिलेशन की बात करें तो वो अपनी ही क्लासमेट सोनम वर्मा को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
जुनैद खान
साथ ही जुनैद कभी अपने रिलेशन के बारे में नहीं छिपाते। मीडिया में जुनैद और उनकी गर्लफ्रेंड सोनम की कई फोटो आ चुकी हैं। जुनैद आमिर के छोटे बेटे आजाद राव से 18 साल बड़े हैं। जुनैद, इरा और आजाद की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। इतना ही नहीं एक्स वाइफ रीना के साथ भी आमिर की अच्छी बॉन्डिंग हैं।
तलाक के बाद भी वो आमिर के काम में उनका साथ देती हैं। आमिर अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं आमिर की बेटी इरा किसी ना किसी फिल्म स्क्रीनिंग में नजर आती रहती हैं। आमिर की पत्नी किरन राव की भी जुनैद से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। किरन का कहना है कि जुनैद बहुत होशियार लड़का है। मुझे नहीं पता कि उसके फ्यूचर प्लान क्या हैं। लेकिन वो जो भी करेगा मैं उसका साथ दूंगी ।