लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्र ने यह भी बताया कि, “उन्होंने फिल्म को चार साल दिए, लेकिन उन्होंने इससे एक पैसा भी नहीं कमाया। लाल सिंह चड्ढा के लिए उनकी फीस 100 करोड़ रुपये से ऊपर है, लेकिन असफलता की जिम्मेदारी खुद लेते हुए उन्होंने सभी नुकसानों को खुद ही उठाने का फैसला किया है।” फिल्म की बात करें तो रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर, एक्ट्रेस मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आए थे। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक थी।