इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
चार साल से डिप्रेशन में इरा खान
आमतौर पर हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात नहीं की जाती है। इस बारे में आज भी लोगों में जागरुकता का अभाव है। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण, इलियाना डिक्रूज सहित कई सितारों ने खुद के डिप्रेशन में होने की बात सार्वजनिक रूप से रखी। आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी बताया था कि वह पिछले चार सालों से डिप्रेशन में हैं। इरा खान ने कहा था कि वह डॉक्टर के पास गई थीं। वे क्लिनिकली डिप्रेस्ड हैं।