फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के साथ ऐसे मस्ती करती हैं बेटी इरा, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'पिता और बेटी की क्यूट जोड़ी'

Mon, 17 Jun 2019 01:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ira khan, aamir khan - फोटो : social media
आमिर खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी इरा खान अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फादर्स डे के मौके पर इरा खान ने इंस्टाग्राम पर पिता आमिर खान को खास अंदाज में विश किया।
विज्ञापन

2 of 5
ira khan, aamir khan - फोटो : social media
दरअसल, इरा ने आमिर खान के साथ का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो खूब मस्ती करती दिख रही हैं वहीं आमिर परेशान होते दिख रहे हैं। आमिर एक पार्क में लेटे हुए हैं और अपनी मूंछें ठीक कर रहे हैं तभी इरा पास आकर कहती हैं कि सो क्यों रहे हैं। बस फिर क्या था इरा आमिर के पास आकर उन्हें गुदगुदी करने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ira khan, aamir khan - फोटो : social media
आमिर पहले तो इरा से गुदगुदी करने के लिए मना करते हैं लेकिन बाद में कहते हैं कि अच्छा ठीक है उठ रहा हूं। इरा के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं जिसमें बेटी और पिता की जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं।

4 of 5
aamir khan, ira khan - फोटो : social media
इस वीडियो के साथ इरा ने आमिर खान के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें आमिर खान ने रेड कलर के लोअर के साथ ब्लैक टीशर्ट पहनी हैं वहीं इरा व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आप प्रोटेक्टिव होने के साथ-साथ मुझे यह भी कहते हैं कि मुझे और बागी होना चाहिए। आप एक अद्भुत इंसान हैं। जब भी मुझे आपकी जरूरत हुई आप हमेशा मेरे साथ रहे। हमेशा मुझे प्रेरित करने लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ira khan - फोटो : social media
इरा खान इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । खबर है कि इरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए ये स्वीकारा कि वो मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशन में हैं । इरा से इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फैन ने पूछा कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं? जवाब में इरा ने मिशाल के साथ एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में इरा, मिशाल को गले लगाए नजर आ रही हैं । इस स्टोरी में इरा ने मिशाल को टैग भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा ने इस तस्वीर के जरिए ये कंफर्म किया है कि वे म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें