फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से डिप्रेशन में आमिर खान की बेटी इरा, कहा- ‘इस बारे में मैं बताना चाह रही थी’

Sun, 11 Oct 2020 12:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
आमतौर पर हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात नहीं की जाती है। इस बारे में आज भी लोगों में जागरुकता का अभाव है। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण, इलियाना डिक्रूज सहित कई सितारों ने खुद के डिप्रेशन में होने की बात सार्वजनिक रूप से रखी। अब आमिर खान की बेटी इरा खान ने बताया है कि वो पिछले चार सालों से डिप्रेशन में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वो अपने डिप्रेशन की बात साझा करती दिखी हैं। इरा वैसे तो फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने पिता की तरह सामाजिक मुद्दों पर राय रखती नजर आती हैं। यहां भी उन्होंने मेंटल हेल्थ के बारे में बात की।
विज्ञापन

3 of 5
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
वीडियो में इरा खान कहती हैं कि 'हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।‘

4 of 5
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
इरा खान आगे कहती हैं कि 'चलिए शुरुआत करते हैं जहां से मैंने शुरुआत की। मैं किस बारे में डिप्रेस्ड हूं? डिप्रेस्ड होने के लिए मैं कौन हूं? मेरे पास सब कुछ है, है ना?’ इरा अपनी बात बीच में खत्म कर देती हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
इरा ने लिखा, ‘जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है और बहुत लोग बहुत कुछ कहना चाहते हैं। चीजें वाकई बहुत भ्रामक, तनाव वाली, साधारण और सब कुछ ठीक है लेकिन फिर सब कुछ ठीक नहीं है। जिंदगी सबके साथ है। यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ मिल गया है या शायद मिल रहा है, जिससे मैं इसे थोड़ा और समझ रही हूं। तो इस यात्रा पर मेरे साथ आओ। मेरी अजीब, विचित्र, कभी-कभी-बच्चे जैसी भाषा। ईमानदारी के साथ, जितना मैं हो सकती हूं। एक बातचीत शुरू करते हैं।‘
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें