फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी अभिनेत्री से कम नहीं दिखतीं आमिर खान की बेटी, बोल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें

Tue, 17 Dec 2019 10:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
ira khan - फोटो : social media
आमिर खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनकी बेटी इरा खान आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर इरा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ira khan - फोटो : social media
इरा ने इस दौरान ब्लू कलर का बैकलेस हाई स्लिट गाउन पहना। इरा की ये तस्वीरें फोटोशूट की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'क्या दृश्य है?' फोटोशूट का बैकग्राउंड एक खूबसूरत सी पहाड़ी है जहां बादलों से भरा आसमान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
ira khan - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में इरा खान एक बेंच पर बैठी हुई हैं और वो सामने पहाड़ी की ओर देख रही हैं। इरा की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

4 of 5
ira khan - फोटो : social media
इरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं । इरा की अपने पिता और किरण राव के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। इरा की रुचि अभिनय में नहीं बल्कि निर्देशन में हैं। वो एक नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं जो ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेजल कीच और इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस नाटक का नाम 'यूरिपिड्स मेडिया' है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें