फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, आमिर खान गर्व से बोले- 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के...'

Tue, 21 Aug 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विनेश फोगाट
एशियन गेम्स में महिला कुश्ती की 50 किग्रा की स्पर्धा में विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल जीत लिया । विनेश ने जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर इतिहास रचा है । देश क लिए गोल्ड मेडल जीतकर विनेश ने अपने ताऊ महावीर फोगाट का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है । 
विज्ञापन

2 of 6
विनेश फोगाट
पिछले साल फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने महावीर फोगाट का रोल निभाया था । यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । फिल्म में आमिर, महावीर बन अपनी दोनों बेटियों गीता और बबिता फोगाट को कुश्ती के गुर सिखाते नजर आए थे । 
विज्ञापन

3 of 6
vinesh phogat
विनेश के कोच भी उनके ताऊ महावीर फोगाट ही हैं । विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। विनेश की जीत के बाद आमिर खान ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। आमिर खान ने लिखा, 'एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए विनेश तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सभी को तुम पर गर्व है।'



 

4 of 6
आमिर खान
'आमिर और दंगल की टीम की ओर से तुम्हें प्यार।' इतना ही नहीं आमिर ने इसके बाद अपनी फिल्म ‘दंगल’ का डायलॉग भी लिखा- ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के!’। बता दें कि विनेश अपने वर्ग में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार थीं और उन्हें जापानी खिलाड़ी से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

5 of 6
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
विनेश पूरे मैच में हावी रहीं और आखिरकार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें कि फिल्म 'दंगल' के बाद आमिर खान, गीता फोगाट की शादी में भी शामिल हुए थे । वो अपने साथ गीता के पूरे परिवार के लिए कपड़े और मेवे से भरी थाली लेकर गए थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
आमिर गीता को शादी का जोड़ा भी गिफ्ट करना चाहते थे । लेकिन ये लड़की के मामा की तरफ से आता है इसलिए आमिर ने जोड़ा गिफ्ट नहीं किया था। शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे । आमिर एक-एक करके सभी मेहमानों से पर्सनली मिले थे और फोटो खिंचवाई थी । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें