बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म में बेहद मुश्किल किरदार निभाने वाले हैं।
पढ़ें- स्विमिंग पूल में लिव इन पार्टनर के साथ मस्ती करते दिखे टाइगर श्राफ, तस्वीरें वायरल
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
aamir khan
जल्द ही आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में शक्ति कुमार नाम के एक शख्स का किरदार पर्दे पर निभाने वाले हैं। आमिर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट करके कहा, 'अब तक का मेरा सबसे मुश्किल रोल' ।
One of my toughest roles! https://t.co/3ZysCZHz1w
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 28, 2017
विज्ञापन
3 of 5
aamir khan
हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'दंगल' में आमिर खान एक गंभीर महावीर फोगट के किरदार में दिखाई दिए थे लेकिन अपनी अगली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में आमिर खान शक्ति कुमार का रंगीन रोल निभाते हुए दिख रहे हैं।
4 of 5
aamir khan
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सबसे पहले गायिका-अभिनेत्री मोनाली ठाकुर को दिखाया गया है। इस वीडियो में वो कह रही हैं कि उन्हें फिल्म में आमिर का लुक बेहद पसंद आया है। मोनाली इस फिल्म में भूमिका की किरदार निभा रही हैं। जबकि फिल्म में इंसिया की भूमिका निभाने वाली जायरा वसीम ने आमिर के किरदार के लिए कहा, ‘अजीब जूते और जींस’।
आमिर इस फिल्म में अजीब सी दाढ़ी और बेहद अलग हेयर स्टाइल में दिखाई देने वाले हैं। माना जा रहा है कि आमिर का ये किरदार फैंस को काफी हंसाने वाला है। उनका ये किरदार बेहद जिंदादिल होगा। आमिर ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया, 'मुझे बड़ा मजा आया क्योंकि पागल किस्म का किरदार है'। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।