फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान पर चढ़ा 'सेक्रेड गेम्स' का खुमार, सैफ अली खान को कॉल कर पूछे ये दो सवाल

Wed, 31 Jul 2019 05:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स के सीजन वन की सफलता के बाद अब सेक्रेड गेम्स  का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। हाल ही में सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दरअसल इस सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस ही फैंस लिस्ट में शामिल हैं आमिर खान  जिन्होंने सैफ अली खान को इसके बारे में जानने के लिए कॉल तक कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
Sacred Games Season 2 star cast - फोटो : social media
नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन 15 अगस्त को रिलीज होगा। इस सीजन के पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक, सब कुछ दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। ऐसे में 'पच्चीस दिनों में क्या होगा' सहित कई और सवाल दर्शकों के दिमाग में घूम रहे हैं। ऐसे ही सवालों का जवाब जानने के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सैफ अली खान को कॉल किया।
विज्ञापन

3 of 6
sacred games 2 - फोटो : netflix
क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा- 'आमिर खान ने मुझे मैसेज किया था। वो ऐसे शख्स हैं जिनके विचारों की मैं इज्जत करता हूं। जब बात फिल्मों की आती है तो मैं उनकी बुद्धि का कायल हो जाता हूं।'

4 of 6
Sacred Games Season 2 - फोटो : social media
इसके बाद सैफ ने कहा- 'आमिर ने मुझसे कहा कि मैं आपसे बात करना चाहता हूं। फिर मैंने उन्हें फोन किया। तब आमिर ने मुझसे पूछा- सुनो ये त्रिवदी कौन है? क्या वो मर गया है? क्या हुआ है? आमिर के इन सवालों के जवाब मैं नहीं दे पाया।'
विज्ञापन

5 of 6
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि सेक्रेड गेम्स 2 में नवाजुद्दीन सिद्धीकी, सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन, रणवीर शौरी, सुरवीन चावला, जतिन सरना और ल्यूक कैनी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sacred Games Season 2 star cast - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि पहले सीजन में जहां पंकज त्रिपाठी का किरदार छोटा था तो वहीं इस बार पंकज भी लीड रोल में शामिल नजर आएंगे। पंकज इस बार गुरु जी किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें