हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। 14 मार्च 1965 को मुबंई में जन्मे आमिर अपनी फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को निभा चुके हैं। आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे जबकि उनके चाचा नासिर हुसैन एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी थे। आमिर एक फिल्मी परिवार से हैं और इसीलिए उनकी रूचि हमेशा से ही फिल्मों में रही है। आमिर ने अपनी 54 साल की उम्र में 35 साल बॉलीवुड के नाम कर दिए हैं। पिछले तीन दशक से आमिर लोगों को अपना दीवाना बनाते आये हैं। आमिर को भारत सरकार ने साल 2003 में पद्मा श्री और 2010 में पद्मा भूषण से नवाजा था। पढ़िए आमिर के 10 बेहतरीन किरदारों की कहानी....
विज्ञापन
2 of 11
andaz apna apna
- फोटो : file photo
फिल्मः अंदाज अपना अपना (1994) किरदार: अमर
आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' आज भी दर्शकों के लिए एंटरटेन फिल्मों में से एक मानी जाती है। हालांकि फिल्म ने शुरुआती दौर में बॉक्स पर बड़ा कमाल नहीं किया था लेकिन बाद में फिल्म ने कमाई में तेजी से गति पकड़ी थी। फिल्म ने 90 के दशक में 5 करोड़ तक का बिजनेस किया था। इस फिल्म में आमिर और सलमान एक साथ देखे गए। इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में भोपाल के लड़के अमर का रोल आमिर ने किया और लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
3 of 11
Raja Hindustani
- फोटो : file photo
फिल्मः राजा हिंदुस्तानी (1996) किरदार: राजा टैक्सी ड्राइवर
आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में 'राजा हिंदुस्तानी' भी शामिल हैं। फिल्म में आमिर के अपोजिट करिश्मा कपूर थी जिन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया था। यह फिल्म दोनों के लिए ब्लॉकबस्टर रही थी। बता दें कि फिल्म की कमाई 43 करोड़ के लगभग थी जो कि उस दौरान बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी।
4 of 11
Ghulam
- फोटो : twitter
फिल्मः गु़लाम (1998) किरदार: सिद्धार्थ मराठे
फिल्म 'गुलाम' में आमिर एक टपोरी के लुक में भी दिखे और एक बॉक्सर के भी। इस फिल्म में आमिर ने सिद्दार्थ मराठे सिद्धू का कैरेक्टर रोल प्ले किया था। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और उस साल का बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवार्ड भी आमिर के नाम हो गया।
विज्ञापन
5 of 11
Fanaa film
- फोटो : twitter
फिल्मः फना (2006) किरदार: रेहान कादरी
'फना' फिल्म में आमिर ने रेहान कादरी का किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चली। फिल्म में आमिर के अपोजिट काजोल थीं। जिन्होंने अंधी लड़की का रोल निभाया था।
विज्ञापन
6 of 11
Rang De Basanti
- फोटो : file photo
फिल्मः रंग दे बसंती (2006) किरदार: दलजीत और चंद्रशेखर आजाद
फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर एक अलग ही लुक में दिखे। इस फिल्म में आमिर ने दलजीत सिंह डीजे का रोल किया। फिल्म के बीच-बीच में वो चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाते भी नजर आए।
विज्ञापन
7 of 11
तारे जमीन पर
- फोटो : file photo
फिल्मः तारे जमीन पर (2007) किरदार: टीचर निकुंभर सर
फिल्म 'तारे जमीन पर' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी खुद आमिर खान ही थे। इस फिल्म में आमिर ने एक ऐसे टीचर का रोल निभाया जो स्पेशल चाइल्ड बच्चे को समझता है और उसे प्रमोट भी करता है। इस फिल्म में आमिर राम शंकर निकुंभ बने थे।
8 of 11
गजिनी
- फोटो : file photo
फिल्मः गजनी (2008) किरदार: संजय सिंघानिया
मिस्ट्री ड्रामा फिल्म 'गजनी' में आमिर ने फिर एक अनोका कमाल कर दिखाया। फिल्म में आमिर डबल कैरेक्टर में दिखे और जबरदस्त तरीके से देशभर में छा गए। इस फिल्म में आमिर बिजनेस मैन संजय सिंघानिया बने जो बाद में शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो जाता है।
9 of 11
3 idiots
- फोटो : file photo
फिल्मः 3 इडियट्स (2009) कैरेक्टर रोलः रैंचो
'3 इडियट्स' फिल्म सुपरडुपर हिट हो गई। इस फिल्म के लिए आमिर ने काफी मेहनत की थी। खुद से आधी उम्र का दिखने के लिए आमिर ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कराया। इस फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तमाम पुरस्कार जीते। इस फिल्म में आमिर ने रैंचो यानी रंछोड़ दास चांचड़ का किरदार निभाया था।
10 of 11
Dhoom 3
- फोटो : file photo
फिल्मः धूम-3 (2013) किरदार: साहिर और समर खान
साल 2013 में आई विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म धूम 3 में आमिर ने डबल रोल निभाया। इस फिल्म में आमिर साहिर खान और समर खान के रूप में दिखे। दोनों ही रोल में आमिर ने जबरदस्त एक्टिंग करके दिखाई। फिल्म हिट रही।
फिल्मः पीके (2014) किरदार: पीके
फिल्म 'पीके' से आमिर ने ये साबित कर दिया कि स्टारडम पाना आसान बात नहीं। इस फिल्म में आमिर की एक्टिंग की खूब तारीफें हुईं। पीके के रोल में आमिर को इस फिल्म में भोजपुरी बोलते हुए देखा और सुना गया।