टीवी के दुनिया के फेवरेट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के आगामी एपिसोड़ में आमिर खान बतौर गेस्ट शिरकत करने वाले हैं। इस शो का स्पेशल प्रोमो सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि आमिर केबीसी के मंच पर अमिताभ से ऐसे सवाल पूछते हैं, जिन्हें सुनते ही शहंशाह की बोलती बंद होती दिखाई देगी।