फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 करोड़ में बनने जा रही है महाभारत, आमिर खान ने इस रोल के लिए प्रभास को किया अप्रोच

Tue, 28 Aug 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
हाल ही में आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग खत्म की है । अब इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है । यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी । इस फिल्म के बाद आमिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू करेंगे ।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास
पिछले दिनों ही आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है । 'महाभारत' बनाने के लिए आमिर खान को 1000 करोड़ का बजट मिला है । इस फिल्म पर मुकेश अंबानी पैसा लगाएंगे और ये 3 पार्ट में बनेगी । 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
अब खबर है कि आमिर ने इस फिल्म की कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया है । आमिर ने 'महाभारत' के लिए प्रभास को लीड रोल के लिए अप्रोच किया है । हो सकता है कि प्रभास महाभारत में अर्जुन का रोल प्ले करें । आमिर चाहते हैं कि इसे 'बाहुबली' फेम एसएस राजामौली ही डायरेक्ट करें । बता दें कि राजामौली ने खुद भी महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी ।

4 of 5
aamir khan
खबर है कि इस बिग बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण ‘द्रौपदी’ के रोल में हो सकती हैं। वहीं आमिर खुद कृष्ण का किरदार निभाएंगे । इस फिल्म की शूटिंग आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज होने के बाद शुरू होगी । यह 3 फिल्मों की सिरीज होगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए आमिर खान को 10 से 15 साल का वक्त लगेगा । 'महाभारत' के लिए आमिर ने शकुन बत्रा के निर्देशन में ओशो पर बनने वाली फिल्म को अभी होल्ड कर दिया है। टीम आमिर की सलाह पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम कर रही है। आमिर को स्टोरी का कुछ हिस्सा पसंद नहीं आया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें