सुपर स्टार आमिर खान ने एक बार फिर अपने स्टारडम का जादू बिखेरा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट रही उनकी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 509 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस जादूई आंकड़े को छूने के लिए फिल्म ने महज 2 हफ्तों का समय लिया। इस दौरान इसने वहां चल रही कई हॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ा है। चीन के फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, 'सीक्रेट सुपरस्टार' 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।