फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल की वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट भी बढ़ी आगे, अब इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म

Mon, 10 Aug 2020 12:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। अब यह फिल्म अगले साल यानी 2021 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। कोरोना को देखते हुए 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले 'लाल सिंह चड्ढा' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होनी थी। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन है जबकि इसे आमिर खान और वॉयकाम 18 स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की आगे की शूटिंग अब तुर्की में होगी। आमिर खान सहित फिल्म की टीम तुर्की पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : लाल सिंह चड्ढा
महाराष्ट्र में कोरोना के हालात नियंत्रण में न आने के चलते आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंच गए हैं। आमिर खान के भारत से तुर्की पहुंच जाने की तो किसी को भनक तक नहीं लगी। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तुर्की के पर्यटन अधिकारियों ने साझा की तो लोगों को पता चला कि वह देश छोड़ चुके हैं। 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि मुंबई में अभी सिर्फ स्टूडियोज के नियंत्रित वातावरण में शूटिंग करने की इजाजत है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों और खुली जगहों पर शूटिंग की अनुमति मिलने में अभी काफी समय लग सकता है। इसी के चलते मेगा बजट फिल्मों के निर्माता विदेश का रास्ता देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर
आमिर खान से पहले अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हो गए। 'बेलबॉटम' की पूरी टीम एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी। इस बीच कुछ फिल्मों की शूटिंग मुंबई में भी शुरू हो चुकी है या शुरू होने वाली है। अभिनेता आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का एक शेड्यूल हाल ही में मुंबई में पूरा हुआ है। यशराज फिल्म की अगली फिल्म 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग अगले महीने यशराज स्टूडियो में ही शुरू होने की तैयारी चल रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें