फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू से पहले इरा खान पिता के साथ बिता रहीं वक्त, आमिर के साथ दिखी ऐसी है बॉन्डिंग

Wed, 18 Sep 2019 08:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ira khan - फोटो : social media
आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाली हैं। इरा अक्सर पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। अब एक बार फिर इरा ने आमिर के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इरा - फोटो : file photo
तस्वीर आमिर के घर की है। जहां दोनों सोफे पर बैठे हुए हैं। इस दौरान अभिनेता ने ग्रे कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहन रखे हैं। आमिर ने ब्लू कलर की टोपी भी कैरी की है। वहीं इरा ने येलो कलर के टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स कैरी किए। तस्वीर शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा- 'काउच बडी'।
विज्ञापन

3 of 5
Ira Khan, Hazel Keech - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि इरा की रुचि अभिनय से अधिक निर्देशन में हैं। वह एक नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं। ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित इस नाटक का नाम यूरिपिड्स मेडिया है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है।

4 of 5
इरा खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह घुटने के बल बैठकर हेजल को स्क्रिप्ट दे रही हैं और स्क्रिप्ट को देखकर हेजल काफी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में इरा ने लिखा- 'उन्होंने हां कहा। दोस्त से भी अधिक आपके साथ एक्टर के तौर पर काम करने को लेकर मैं खुश हूं। हमारे काम को देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ira khan - फोटो : file photo
इरा के साथ काम करने को लेकर हेजल ने कहा, "मैंने इस नाटक के लिए ऑडिशन दिया जिसके बाद मुझे मेडिया का किरदार निभाने के लिए चुना गया। मैंने 20 साल की उम्र में यह नाटक देखा था और तभी मैंने यह किरदार निभाने के बारे में सोचा था। अब मेरी उम्र 30 साल है। इतने सालों में मैंने बहुत कुछ देखा है। अब मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकती हूं कि मैं इस किरदार के साथ न्याय  कर सकती हूं।' इस नाटक का अभ्यास जल्द ही मुंबई में शुरू किया जाएगा और इस साल दिसंबर में नाटक का प्रीमियर रखा जाएगा। 

आमिर खान की बेटी ब्लैक ड्रेस में हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'इतने पैसे हैं कुछ ढंग का खरीद लेती'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें