बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। दर्शक और फिल्म समीक्षक इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिली रहा हैं। इस बीच आमिर खान और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स के लिए बुरी खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर लीक हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासित की जाने वाली इस वेबसाइट पर यह फिल्म तीन भाषाओं में अपलोड की गई है। बताया जाता है कि वेबसाइट तमिल रॉकर्स फिल्म के पायरेटेड वर्जन के लिए मशहूर है।
विज्ञापन
3 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात यह है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुए अभी केवल 2 ही दिन हुए हैं। ऐसे में इसके ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ना तय है। वहीं अकेले 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की ऐसी फिल्म नहीं है जो तमिल रॉकर्स पर लीक हुई है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में लीक हो गई। दूसरी और इस तरह की भी खबरें हैं कि इस वेबसाइट से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जा चुका है।
4 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। यह यश राज की बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भले ही अच्छा रिस्पॉन्स न मिल रहा हो लेकिन इस फिल्म ने अब तक 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह रहा है कि सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए हैं। फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये है।