आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है साथ ही फिल्म देखकर आए लोग भी आमिर की इस फिल्म की कुछ खास तारीफ नहीं कर रहे हैं। हालांकि कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने कुल मिलाकर 52.25 करोड़ की कमाई की है। इतना ही नहीं फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Thugs Of Hindostan
- फोटो : Twitter
सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज
आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स की इस फिल्म को ग्लोबली करीब 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इससे पहले बाहुबली 2 को दुनियाभर में 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
thugs of hindostan
- फोटो : Twitter
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
तीनों भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु की रिलीज को मिलाकर फिल्म ने पहले दिन 52.25करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म ने हिंदी फिल्मों में कलेक्शन के मामले में पहले स्थान पर जगह बना ली है।
साल 2018 की फिल्में
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 52.25 करोड़
संजू- 34.75 करोड़
रेस3- 29.17 करोड़
गोल्ड- 25.25 करोड़
बाग़ी2- 25.10 करोड़
4 of 6
thugs of hindostan
- फोटो : Twitter
दिवाली पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म
आमिर खान की इस फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ की कमाई के साथ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को पीछे छोड़ दिया है। बता दें 'हैप्पी न्यू ईयर' ने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ये रिकॉर्ड आमिर के नाम है।
विज्ञापन
5 of 6
thugs of hindostan
- फोटो : Twitter
यशराज बैनर की सबसे बड़ी फिल्म
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान करीब 240 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। ये यशराज बैनर के साथ-साथ बॉलीवुड की भी सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। इसी के साथ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने यशराज बैनर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें आमिर ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ कर अपनी जगह बनाई है।
आमिर की अपनी यह सबसे बड़ी ओपनिंग
आमिर खान ही अपने रिकॉर्ड तोड़ते हैं ये बात कलेक्शन को देखकर जरूर कही जा सकती है। तभी तो उन्हें बॉक्स ऑफिस किंग कहा जाता है। अगर आमिर की पिछली फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को देखें तो 'धूम3' ने 36.22 करोड़ तो वहीं दंगल ने पहले दिन 29.78 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पीके ने 26.63 करोड़ का ओपनिंग डे पर कलेक्शन किया था।