अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आई है। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने एक नया तरीका अपनाया। उन्होंने कई सुपरस्टार्स को सैनिटरी नैपकिन के साथ फोटो शेयर करने का चैलेंज दिया। इसमें आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन तक शामिल हैं।