फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में सैनिटरी पैड लेकर बोले आमिर- 'इसमें कोई शर्म नहीं, शाहरुख-सलमान को देता हूं चैलेंज'

Sat, 03 Feb 2018 08:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आई है। अपनी इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने एक नया तरीका अपनाया। उन्होंने कई सुपरस्टार्स को सैनिटरी नैपकिन के साथ फोटो शेयर करने का चैलेंज दिया। इसमें आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन तक शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट
आमिर खान और आलिया भट्ट ने अक्षय कुमार का यह चैलेंज स्वीकार करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लुक में नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने फोटो को शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना
उन्होंने कहा, 'हां ये पैड मेरे हाथ में है। इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। यह नैचुरल है। पीरियड। अब मैं यह चैलेंज अपने दोस्त शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन को देना चाहता हूं।' वहीं आलिया ने जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान हाथ में सैनिटरी पैड लेकर फोटो खिंचवाई।
 

 

4 of 5
पैडमैन
इस फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'मैं जिम में लटकी हूं। पैड के साथ। यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह चैलेंज देने के लिए अक्षय कुमार का शुक्रिया।' बता दें कि सबसे पहले अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने इस चैलेंज को देते हुए सेल्फी शेयर की थी। यह फिल्म सैनिटरी पैड बनाने वाले अरुणाचलम मुर्गनंथम की असल जिंदगी पर बनी है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार
उन्होंने भी सैनिटरी पैड के साथ फोटो शेयर कर फिल्म का सपोर्ट किया है। अब देखना ये है कि बिग बी, सलमान खान और शाहरुख खान अक्षय का यह चैलेंज स्वीकार करते हैं या नहीं। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। अक्षय के अलावा फिल्म में सोनम कपूर भी नजर आएंगी।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें