फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर और अमिताभ ने भी नहीं सोचा होगा 'ठग्स' का हो जाएगा ऐसा हाल, कमाई रह गई महज इतनी

Fri, 16 Nov 2018 11:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan - फोटो : instagram
यशराज बैनर की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। पहले हफ्ते जिस तरह फिल्म का हश्र रहा उसके बाद दूसरे हफ्ते में इससे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से काफी उम्मीदें थीं जिन्हें पूरा करने में फिल्म नाकामयाब रही।
विज्ञापन

2 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी आलोचना की। दिवाली की छुट्टियों को देखकर माना जा रहा था फिल्म पहले हफ्ते में डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा तो आसानी से पार कर लेगी। पहले दिन फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली थी, वहीं 8वें दिन तक आते-आते ये बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, हिंदी में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन गुरुवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़, रविवार को 17.25 करोड़, सोमवार को महज 5.50 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, वहीं बुधवार को 3.50 की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने 7 दिनों में कुल 132.35 करोड़ का बिजनेस किया है।

 

4 of 5
thugs of hindostan - फोटो : Instagram
वहीं दूसरी ओर तमिल और तेलुगू में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कुल कमाई अब तक 5.20 करोड़ रही। तीनों भाषाओं के कलेक्शन को मिला दें तो इसने 137.55 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब जब दूसरे हफ्ते में फिल्म प्रवेश कर चुकी है तो अनुमान के मुताबिक गुरुवार को इसकी कमाई 3-2.50 करोड़ तक सिमट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan - फोटो : Instagram
240 करोड़ के बजट में  बनी फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें