बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से आमिर खान की एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें आमिर का लुक बिल्कुल अलग है और उन्हें पहचानना मुश्किल है।
पढ़ें: ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के सेट की खबर लीक, आमिर को डांस सिखा रहे अमिताभ
विज्ञापन
2 of 5
aamir khan
तस्वीर का दृश्य किसी गांव की तरह लग रहा है, जहां आमिर एक झोपड़ी के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं। आमिर के लुक को देखा जाए तो बड़ी-बड़ी मूंछ और दाढ़ी रखा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने ग्रे कलर का कुर्ता और काले रंग का पाजामा पहना हुआ है। आमिर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी बोल्ड लुक में नजर आने वाले हैं। इस फोटो को आमिर खान के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
. . تصویر تازه از ست #تاگس_آف_هندوستان در تایلند! خان صاحب رو مشاهده می کنید در حال استراحت 😍 . From #TOH #ThugsofHindostan . . A post shared by عامرخان آس بالیوود (@aamirkhanace) on Dec 15, 2017 at 4:15am PST
विज्ञापन
3 of 5
thugs of hindostan
बता दें कि, इससे पहले भी फिल्म के सेट से आमिर और अमिताभ की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। तब सुनने में आया था कि फोटो लीक हो जाने से आमिर बेहद नाराज हैं। जिसके बाद फिल्म के सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। अब देखना है कि फिर से फोटोज लीक होने पर आमिर का क्या रिएक्शन होता है।
Thug of Hindustan set #aamirkhan #thugsofhindostan #dangal #secretsuperstar #aamirkhanproductions #toh #actor #director #productor #cinema #movie #bollywood #bollycinema #bollywoodstar #mumbai #india #world A post shared by Aamir Khan (@aamirkhanproductions) on Sep 11, 2017 at 6:06am PDT
4 of 5
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
पहले फिल्म की शूटिंग माल्टा में चली इसके बाद अगला शिड्यूल थाईलैंड में शूट किया गया। फिल्म में आमिर और अमिताभ के साथ ही कैटरीना कैफ और फातिमा सना शैख भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल दीवाली में रिलीज की जाएगी।
From the wilds and chills of Thailand after finishing schedule of TOH .. ‘Thugs of HINDOOSTAN ‘ now ready to go back to the warmth of MUMBAI and home .. A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Dec 15, 2017 at 6:11pm PST
कटरीना फिलहाल 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में बिजी हैं फिल्म रिलीज होने के बाद ही वो टीम को ज्वाइन करेंगी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक साथ नजर आने वाले हैं।