फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार्स में होती है इन 10 अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की गिनती, फिल्मों में कभी नहीं बनी जोड़ी

Sat, 30 May 2020 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, रेखा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया है। कई कलाकार हैं जिनकी जोड़ियों ने लंबे समय तक खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार अभिनेता और अभिनेत्रियां रहीं जो किसी भी फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर कभी साथ नजर नहीं आए। यह सितारे बॉलीवुड के हिट कलाकारों में से एक रहे और फिल्में इंडस्ट्री में साथ काम भी किया है, लेकिन किसी भी फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर कभी साथ नहीं दिखे हैं। एक नजर ऐसे ही बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों पर। 
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान- ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन
यह दोनों बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के कई सुपरस्टार कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं लेकिन वह आमिर खान की कभी अभिनेत्री नहीं बनीं। ऐश्वर्या राय आमिर की फिल्म मेला में जरूर नजर आई थीं, लेकिन उस फिल्म में वह महज कुछ मिनट के लिए थी। मेला फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना थीं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन ,दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
यह दोनों कलाकार भी अभी तक किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं लेकिन दोनों को किसी भी फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर नहीं देखा गया है।

4 of 6
आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा
अमिर खान और प्रियंका चोपड़ा, दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकारों में से एक हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन यह दोनों कभी भी एक साथ किसी भी फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर नजर नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान ,रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और रेखा
यह दोनों बॉलीवुड के दिग्गज और शानदार कलाकारों में से एक हैं। रेखा एक सुपरस्टार अभिनेत्री हैं तो वहीं शाहरुख खान भी बॉलीवुड के किंग है। इन दोनों कलाकारों को अवॉर्ड फंक्शन में आपस में मस्ती करते हुए जरूर देखा जाता लेकिन शाहरुख और रेखा ने कभी किसी भी फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर काम नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार,रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी
यह दोनों लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों सुपरस्टार कलाकारों को एक साथ फिल्म में मुख्य भूमिका के तौरा पर आज तक नहीं देखा गया है। अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें