मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने आखिरकार अपने प्यार शेन ग्रेगोइरे से शादी कर ली है। 11 दिसंबर, 2024 को यह जोड़ा खुशहाल वैवाहिक बंधन में बंध गया। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की
विज्ञापन
1 of 6
आलिया कश्यप-शेन ग्रेगोइरे की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने आखिरकार अपने प्यार शेन ग्रेगोइरे से शादी कर ली है। 11 दिसंबर, 2024 को यह जोड़ा खुशहाल वैवाहिक बंधन में बंध गया। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की जिसमें बी-टाउन की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। फंक्शन में न्यूली वेड्स जोड़ा शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य समेत सुहाना खान और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते नजर आए-
विज्ञापन
2 of 6
अगस्त्य नंदा-अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट में अभिषेक बच्चन ने सूट-बूट में स्टाइलिश एंट्री ली। इस दौरान भांजे अगस्त्य नंदा ने भी उनका साथ दिया। अगस्त्य ऑफ व्हाइट कुर्ता-पजामा और ब्लेजर में बेहद डैशिंग लगे। वहीं, टिस्का चोपड़ा नीले रंग की साड़ी मे बेहद खूबसूरत लगीं।
विज्ञापन
3 of 6
सुहाना खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने पीच कलर की साड़ी पहनकर इवेंट में ग्लैमर का स्तर बढ़ा दिया। उन्होंने इसे एक स्टडेड स्लीवलेस ब्लाउज और झुमके के साथ पेयर किया। सुहाना ने बालों को खुला रखा और मिनिमल मेकअप में बिंदी लगाई काफी प्यारी लगीं।
4 of 6
शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नवविवाहित जोड़े शोभिता और नागा चैतन्य भी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करते देखे गए। शोभिता हैवी पेस्टल सूट में हमेशा की तरह हसीन लगीं। वहीं, नागा चैतन्य ब्लैक सूट बूट में स्वैग बिखेरते नजर आए।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अनुराग कश्यप की बेटी की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। वहीं, अनुराग कश्यप अपने दोस्त और सहयोगी विक्रमादित्य मोटवानी के साथ पोज देते नजर आए। फंक्शन में फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज को भी मुस्कुराते हुए पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया।
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की रिसेप्शन पार्टी में तापसी पन्नू सुर्ख लाल साड़ी में शिरकत करती देखी गईं। वहीं, आलिया की बात करें तो ब्लैक और गोल्डन कलर की वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लगीं। साथ ही शेन ऑल ब्लैक अटायर में खूब जंचे।