फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया सिद्दीकी ने तलाक के साथ गुजारा भत्ता के रूप में नवाजुद्दीन से मांगे 30 करोड़ रुपये और एक फ्लैट? जानिए सच्चाई

Fri, 29 May 2020 10:07 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पत्नी आलिया के साथ तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन को तलाक का नोटिस भिजवाया था। इसके साथ ही ऐसी भी कई खबरें सामने आ रही हैं कि आलिया सिद्दीकी ने तलाक के साथ गुजारा भत्ता के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से 30 करोड़ रुपये और एक फ्लैट मांगा है। अब इस पूरे मामले में आलिया ने ट्विटर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
आलिया सिद्दीकी ने मीडिया में नवाजुद्दीन को लेकर चल रही खबरों अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो ट्वीट के माध्यम से अपनी बात रखी है। आलिया सिद्दीकी ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'अब मुझे मीडिया से कॉल आ रही हैं, वो जानकारी पाने के लिए काल्पनिक सवाल कर रहे हैं। जर्नलिस्ट्स, कृपया यह समझ लीजिए कि पिछले 10 सालों से, नवाज की सार्वजनिक छवि और नाम की रक्षा करने के लिए मैं चुप रही।'

विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
आलिया सिद्दीकी ने आगे लिखा, मेरी चुप्पी बनी रहेगी, जब तक नवाज खुद मुझे तोड़ने के लिए मजबूर नहीं करते। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि जब तक मैं अपने ट्विटर हैंडल से किसी दावे को स्वीकार या खंडन नहीं करती, मीडिया के किसी भी वर्ग द्वारा लगाया गया कथित आरोप मानने के लायक नहीं है।' सोशल मीडिया पर आलिया सिद्दीकी के यह दोनों ट्वीट वायरल हो रहे हैं।

4 of 5
आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
इससे पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले में चल रही खबरों को लेकर भी ट्वीट किए थे। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी भी आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा बिल्कुल झूठा है। ऐसा लगता है कि मीडिया के कुछ सेक्शंस ने ध्यान भटकाने और इस तरह के हास्यास्पद दावे करने के लिए मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया सिद्दिकी - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने अपने अगले ट्वीट में लिखा था, 'मैंने बच्चों की खातिर अपने लिए खड़े होना, बोलना और स्ट्रॉन्ग रहना सीख लिया है। मैंने आज तक कुछ भी गलत नहीं किया। इसलिए मैं परवाह नहीं करती। हालांकि, मैं किसी को बचाने के लिए अपनी इज्जत और चरित्र को नुकसान पहुंचाने वालों की सराहना नहीं करती। पैसे से सच्चाई नहीं खरीदी जा सकती।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें