पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) जल्द ही 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म सात फरवरी को रिलीज होगी। इन दिनों अलाया फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान अलाया हाल ही में एक चैट शो में पहुंचीं। इस चैट शो में अलाया ने कार्तिक आर्यन से जुड़ी ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।