फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aakhri Sawal Collection: बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'आखिरी सवाल' की ओपनिंग? जानें संजय दत्त की फिल्म का कलेक्शन

Fri, 15 May 2026 09:16 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: संजय दत्त, समीरा रेड्डी और नमाशी चक्रवर्ती की अदाकारी वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' दर्शकों को सिनेमाघरों तक बुलाने में नाकाम रही है। जानिए ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
1 of 5
आखिरी सवाल - फोटो : अमर उजाला
संजय दत्त की अदाकारी वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। देश के चर्चित संगठन आरएसएस पर बनी फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि जिस तरह से फिल्म को लेकर चर्चा थी, वैसा बज बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं पहले दिन इसने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
आखिरी सवाल - फोटो : यूट्यूब
'आखिरी सवाल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी फिल्म 'आखिरी सवाल' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ओपनिंग डे पर इसने काफी धीमी शुरुआत की है। पहले दिन खबर लिखे जाने तक 'आखिरी सवाल' ने 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Aakhri Sawal Review: इतिहास के बंद पन्ने खोलती है फिल्म’, संजय दत्त से ज्यादा नमाशी चक्रवर्ती ने छोड़ा असर

विज्ञापन

3 of 5
आखिरी सवाल - फोटो : यूट्यूब
बजट के हिसाब से कैसी है कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आखिरी सवाल' का बजट 40 से 50 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी कमजोर मानी जा रही है। यह माना जाता है कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का 10 प्रतिशत कमा लेती है, तो इसे औसत कमाई माना जाता है। 20 प्रतिशत कमाई को अच्छा माना जाता है। हालांकि फिल्म की कमाई औसत से भी कम है।

4 of 5
आखिरी सवाल का टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'आखिरी सवाल' का इन फिल्मों से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'आखिरी सवाल' का मुकाबला कई फिल्मों से है। आज 15 मई को फिल्म 'करुप्पु' और 'पति पत्नी और वो दो' भी रिलीज हुई हैं। 'करुप्पु' ने ओपनिंग डे पर 6.56 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कह सकते हैं कि इन फिल्मों की कमाई का असर 'आखिरी सवाल' की कमाई पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिरी सवाल - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'आखिरी सवाल' की कहानी एक प्रोफेसर (संजय दत्त) के आस-पास घूमती है। स्टूडेंट विक्की हेगड़े (नमाशी चक्रवर्ती) आरएसएस को देशद्रोही घोषित करते हुए रिसर्च करता है। हालांकि प्रोफेसर उसे नकार देते हैं। इसके बाद विक्की संघ को लेकर प्रोफेसर से पांच सवाल पूछता है। प्रोफेसर इन सवालों के जवाब देते हैं। इन जवाबों के जरिए संघ के इतिहास के बंद पन्ने खुलते हैं। फिल्म में समीरा रेड्डी भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें