फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' देख गुस्से में आई महिला, कहा- 'पूरी तरह अस्वीकार करती हूं'

Sat, 08 Feb 2020 11:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिकारा - फोटो : Social Media
हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के पहले से ही फिल्म को लेकर काफी बवाल चल रहा है। फिल्म रिलीज के बाद तक भी इसे लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं। फिल्म कश्मीरी पंडितो के ऊपर बनाई गई है। फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां किया गया है। लेकिन लगता है कि फिल्म उन्हीं कश्मीरी पंडितो को पसंद नहीं आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shikara - फोटो : social media
दरअसल एक कश्मीरी पंडित महिला ने शिकारा देखी। लेकिन वो फिल्म देखकर ना उससे खुश दिखीं और ना ही संतुष्ट। जिसे लेकर महिला ने इसका गुस्सा विधु विनोद चोपड़ा पर निकाला है। महिला खुद कश्मीरी पंडित होने के नाते फिल्म की समीक्षा कर रही है। महिला का गुस्सा देख लगता है कि विधु विनोद चोपड़ा कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai
सोशल मीडिया पर इस महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला विधु विनोद चोपड़ा पर फिल्म ज्यादा ही कॉमर्शियलाइज्ड बनाने का आरोप लगा रही है। महिला का मानना है कि इससे वजह से फिल्म का मुद्दा कहीं दब गया है। वीडियो में महिला कह रही है, 'ये आपका कॉमर्शियलिज्म आपको मुबारक हो। एक कश्मीरी पंडित होने के नाते मैं आपकी फिल्म को अस्वीकार करती हूं। पूरी तरह से अस्वीकार करती हूं।
 

4 of 5
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media
वहीं इस दौरान मौजूद विधु विनोद चोपड़ा ने महिला की बात का जवाब देते हुए कहा, 'हर एक सत्य के दो चहरे होते हैं। एक ही मुद्दे पर लोगों की विपरीत राय का होना लाजमी है। हम आपके लिए शिकारा का सीक्वल बनाएंगे'। महिला का मानना है कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द और संघर्ष को सही ढंग से नहीं दिखाया गया है। महिला का मानना है कि फिल्म में लीड रोल में कश्मीरी पंडितों को ही रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज हुई है। फिल्म में सादिया और आदिल खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज के पहले दिन इस फिल्म को दर्शकों का खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म ने पहले दिन केवल 75 लाख रुपए की ही कमाई की है। दर्शकों का भी मानना है कि विधु फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने में असफल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें