फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकबस्टर फिल्म की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, डायरेक्टर पर निकाली भड़ास

Wed, 31 Jan 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
aruvi transgender actor anjali
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अरुवी' में दमदार रोल निभाने वाली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस अंजली एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें, फिल्म अरुवी के फेमस डायरेक्टर अरुण प्रभु पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में काम करने वाली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस के साथ भेदभाव किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी कंट्रोवर्सी हो गई है। 

ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट ओलगा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की सफलता के बाद अंजली को तुरंत भूला दिया गया। इतनी ही नहीं फिल्म से जुड़े किसी भी अहम इवेंट्स में भी अंजली को नहीं बुलाया गया।

 
विज्ञापन

2 of 4
aruvi transgender actor anjali
बता दें, अंजली ने फिल्म 'अरुवी' में एमली का रोल प्ले किया था जो अपनी फ्रेंड के लिए दुनिया से लड़ती है। उस समय फिल्ममेकर अरुण प्रभु के उठाए गए इस कदम की लोगों ने काफी सराहाना की थी। अंजली को भी उनके रोल के लिए दर्शकों ने खूब सराहा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
aruvi transgender actor anjali
ओलगा ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म के लिए अंजली को बाकी कलाकारों से कम फीस भी दी गई है। उन्होंने कहा कि अंजली के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। जबकि दूसरी और इस पूरे मामले पर बात करते हुए डायरेक्टर अरुण प्रभु ने बताया कि अंजली को जानबूझ कर नजरअंदाज नहीं किया गया है। प्रभु ने कहा कि ये बस वक्त का फेर हुआ कि हम जब रजनीकांत से मिलने गए तो अंज‍ली साथ नहीं थी।
 
विज्ञापन

4 of 4
aruvi transgender actor anjali
प्रभु का कहना है, 'हम सभी कलाकारों के साथ एक सा बर्ताव करते हैं। रजनीकांत के मैनेजर का अचानक से फोन आया और उन्होंने कहा कि हम रजनीकांत से मिल सकते हैं। ये अदिति बालन की रिक्वेसट पर हुआ था और हम उन्हें फोर्स नहीं कर सकते थे कि वो सब को लेकर जाएं। डायरेक्टर ने अंजली को कम फीस दिए जाने वाली बात को भी सिरे से खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें