समय के साथ हर चीज़ इस प्रकृति में कहीं खो जाती है और धीरे धीरे उसके चाहने वाले भी उसे भूल जाते हैं। ऐसा कई महान हस्तियों के साथ होता आया है, और आगे भी होता रहेगा। हम आपको यह सब क्यों बता रहे हैं, क्योंकि हमारे पास एक हसीन किस्सा है। अपनी सदी के सबसे उम्दा संगीतकारों में माने जाने वाले सितार वादक पंडित रवि शंकर से जुड़ी कुछ चीज़ें ऐसी जगह पर मिली हैं, जिनके बाद शुरूआत में कही गई बातें सच हो जाती हैं।