भारत में एक ऐसी फ़िल्म बन चुकी है जिसने रिकॉर्ड बनाया क्योंकि उस फिल्म में एक ही एक्टर था। वो एक्टर थे सुनील दत्त, जो फिल्म 'यादें' के निर्माता निर्देशक भी थे। इस फिल्म ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में जगह भी बनाई। ये फिल्म 1964 में रिलीज़ हुई और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। फिल्म की शुरुआत में ही लिखा आता है- वर्ल्ड फर्स्ट वन एक्टर मूवी। इस फिल्म में सुनील दत्त का किरदार घर आता है और देखता है कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं। उसको लगता है वो उसको छोड़ कर चले गए। आगे जब वो अकेला होता है, खुद से बातें करता है, वक़्त में पीछे जाता है, आसपास की चीजों से बात करता है और कहानी आगे बढ़ती है।