रजनीकांत के दामाद धनुष के लिए मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, मेलूर के रहने वाली एक बूढ़े दंपति ने केस हारने के 6 महीने बाद फिर से धनुष पर आरोप लगाया है...
विज्ञापन
2 of 5
Danush
दरअसल, दंपति धनुष को अपनी बायोलॉजिकल औलाद बता रही है और इनका आरोप है कि धनुष 6 महीने पहले मद्रास हाईकोर्ट को अपने नकली कागजात दिखाकर केस से बरी हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
Danush
मामला ये है कि कथिरसन और मीनाक्षी ने धनुष के बर्थ सर्टिफिकेट को पूरी तरह से जाली बताया है। वहीं, जोड़े ने 5 अक्टूबर को के. पुदुर पुलिस से शिकायत कर धनुष के खिलाफ कोर्ट को नकली बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराने के चलते मामला दर्ज करने को कहा था।
4 of 5
Danush
हालांकि कथीरसन ने दावा किया है कि धनुष के चैन्नई कॉर्पोरेशन में जन्म का कोई रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन धनुष ने जाली कागजातों के जरिए ये साबित कर दिया कि वे एगमोर सरकारी अस्पताल में 27 जुलाई 1983 को पैदा हुए थे।
बता दें कि एक्टर धनुष सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। धनुष की एश्वर्या से 2004 में शादी हुई थी। धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु है और उन्होंने फिल्म 'थुल्लुवादू इल्लामही' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।