हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन यानी 29 अगस्त को पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। भारतीय सिनेमा में खिलाड़ियों पर अब तक कई कहानियां आ चुकी हैं लेकिन मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनना बाकी है। समय-समय पर कुछ चर्चाएं सामने जरूर आती रहती हैं लेकिन पुख्ता तौर पर किसी भी निर्माता या निर्देशक ने ध्यानचंद के जीवन पर कोई फिल्म बनाने की घोषणा नहीं की है। खेल दिवस के इस अवसर पर आज हम आपको भविष्य में आने वाली कुछ खेल पर आधारित फिल्मों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
सूरमा
- फोटो : instagram: chitrangda
सूरमा 2
वर्ष 2018 में आई हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'सूरमा' की निर्माता अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने इस साल की शुरुआत में ही अपनी हिट फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा की थी। वह चाहती थीं कि अपनी इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी का रूप दें और इसमें संदीप सिंह के बाद कुछ दूसरे खिलाड़ियों की जिंदगी की कहानियां दिखाएं। उन्होंने दूसरी फिल्म की घोषणा तो कर दी थी लेकिन इसके लिए अभी किस खिलाड़ी का चुनाव करने वाली हैं? यह नहीं बताया है। हो सकता है कि जल्द ही वह इसके बारे में कोई खुलासा करें।
विज्ञापन
3 of 11
फिल्म 83
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
83
फिल्म '83' के आसार जल्द रिलीज होने के दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है जिसमें रणवीर सिंह, ताहिर भसीन, हार्डी संधू, जीवा, दीपिका पादुकोण आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते विश्वकप की कहानी बताती है। इसके रिलीज के लिए 10 अप्रैल 2020 की तारीख मुकर्रर की रह गई थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों के बंद हो जाने के कारण अब यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
4 of 11
जर्सी
- फोटो : instagram: shahidkapoor
जर्सी
पिछले साल रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'जर्सी' का रीमेक हिंदी में बन रहा है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक 66 साल के क्रिकेटर की कहानी है जिसने अपना करियर 10 साल पहले खत्म कर दिया है लेकिन अब वह फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने का उद्देश्य रखता है। लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग करते हुए शाहिद कपूर चोटिल हो गए थे तो उन्हें आराम की सलाह दी गई। फिर लॉकडाउन हो गया इस वजह से अब तक यह फिल्म की शूटिंग शुरू ही नहीं हुई है। यह फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होनी थी।
विज्ञापन
5 of 11
मिताली राज
- फोटो : instagram: mithaliraj
शाबाश मिठू
यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है। फिल्म में मिताली का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू का चयन किया गया है। फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले तापसी अपने किरदार को निभाने के लिए ट्रेनिंग ले रही थीं लेकिन लॉकडाउन हो जाने के कारण तय की गई योजना पर पानी फिर गया। शूटिंग की शुरुआत जुलाई में होने वाली थी और इसके रिलीज के लिए 5 फरवरी 2021 की तारीख तय हुई। अभी तक यह फिल्म शुरू ही नहीं हुई है तो निश्चित तारीख पर रिलीज होने का तो सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
6 of 11
मैदान
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
मैदान
वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की कहानी भी पर्दे पर आ रही है। अब्दुल रहीम का किरदार इस फिल्म में अजय देवगन निभा रहे हैं। फिल्म की शुरुआत तो पिछले साल ही हो गई थी और इस साल इसे रिलीज भी होना था। लेकिन, कोरोना महामारी की वजह से अब यह फिल्म अगले साल 13 अगस्त को रिलीज होगी। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में प्रियमणि और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में है।
विज्ञापन
7 of 11
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
झुंड
मूलभूत सुविधाओं से अछूते रहने वाले लोगों को फुटबॉल सिखाने वाले नागपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता विजय बारसे की कहानी भी आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले कर रहे हैं और फिल्म में विजय बारसे का किरदार निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन। यह फिल्म दो साल पहले शुरू की गई थी और रिलीज पिछले साल 20 सितंबर को होनी थी। लेकिन, बाद में इसकी तारीख 13 दिसंबर 2019 कर दी गई। हालांकि, बाद में इसकी तारीख फिर से बदली और उसे 8 मई 2020 किया गया। फिल्म पूरी तो 31 अगस्त 2019 को ही हो गई थी लेकिन रिलीज अब तक नहीं हुई है।
8 of 11
तूफान
- फोटो : instagram: faroutakhtar
तूफान
राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपने निर्देशन में यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बना रहे हैं जिसमें फरहान अख्तर, परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। शुरुआती दौर में इस फिल्म को 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज करने का फैसला किया गया था। लेकिन, बाद में निर्माताओं को लगा कि यह फिल्म जल्द पूरी हो सकती है इसलिए उन्होंने इसकी तारीख 18 सितंबर 2020 कर दी। हालांकि, यह फिल्म अब तक पूरी नहीं हुई है तो तय तारीख तक इस फिल्म का रिलीज होना मुश्किल है। फिल्म में फरहान एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं।
9 of 11
रश्मि रॉकेट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रश्मि रॉकेट
आकर्ष खुराना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की काल्पनिक कहानी एक धावक लड़की रश्मि की है। जब से वह तेज दौड़ना शुरू करती है तब से उसके गांव वाले उसे रॉकेट बुलाना शुरू कर देते हैं। यह कहानी गुजरात के कच्छ इलाके की है और उस लड़की का किरदार फिल्म में तापसी पन्नू निभाने वाली हैं। फिल्म की घोषणा पिछले साल अगस्त में की गई थी लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने वाली है। इसके लिए तापसी ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
10 of 11
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : instagram: abhinav_bindra
अभिनव बिंद्रा बायोपिक
वर्ष 1980 के बाद से ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक वर्ष 2008 में आया। और, इसका श्रेय जाता है शूटर अभिनव बिंद्रा को। अभिनव बिंद्रा के जीवन पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म पर बातचीत तो तीन साल पहले से ही शुरू थीं लेकिन आधिकारिक घोषणा इसी साल फरवरी में की गई है। अभिनव का किरदार निभाने के लिए फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन कपूर को चुना गया है और इसका निर्देशन करेंगे 'एक थी डायन' के निर्देशक कन्नन अय्यर। फिल्म की शुरुआत जल्द भी हो सकती थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सब मामला ठप हो गया। निर्माताओं ने अब तक इसका शीर्षक तक घोषित नहीं किया है।
साइना
देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म की घोषणा अप्रैल 2017 में हुई थी। शुरुआत में साइना का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था। उन्होंने सितंबर 2018 में शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के चक्कर में उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। फिर मार्च 2019 में इस किरदार को निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा के नाम की घोषणा की गई। अपने किरदार की तैयारी करते हुए परिणीति को चोट भी आईं लेकिन जल्द ही वह सही हो गईं। फिल्म को इस साल की शुरुआत में ही रिलीज होना था। हालांकि, तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई थी। अब फिल्म के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है।