फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से मिलने के लिए 15 साल की इस लड़की ने किया ऐसा काम, देखकर किसी को नहीं हुआ यकीन

Thu, 05 Apr 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फैन लिस्ट बहुत लंबी है। सलमान खान के फैन उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके फैन घंटों इंतजार करते हैं और कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसी ही एक और फैन सामने आई है। जिसने सलमान से मिलने के लिए ऐसा काम किया देखकर हर कोई चौंक गया।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
सितारों की चकाचौंध से अभिभूत एक लड़की अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए बांद्रा स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवार फांदने की ठान ली। हालांकि दीवार फांदने की कोशिश करने वाली इस लड़की को पहले ही पकड़ लिया गया। मध्य प्रदेश की यह लड़की अपने घर से भागकर मुंबई पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंडित ठाकरे ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया। बाल गृह भेजने के साथ उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मध्य प्रदेश में भोपाल के समीप बेरासिया शहर की रहने वाली इस लड़की ने बॉलीवुड अभिनेता से मिलने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। 

4 of 5
salman khan
वह बांद्रा टर्मिनल पर पहुंची थी। इसके बाद वह सीधा बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट गई। शुरुआत में उसने एक गेट के जरिए अपार्टमेंट के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
इसके बाद लड़की ने इमारत की दीवार पर चढ़ना शुरू कर दिया, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने फिर से उसे पकड़ लिया। सुरक्षा गार्डों ने मामले के बारे में बांद्रा पुलिस को जानकारी दी। ठाकरे ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने लड़की की पहचान की और उसके माता-पिता के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उसके माता-पिता उसे लेने के लिए मुंबई आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें