फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के बहाने फैन ने स्वरा भास्कर के साथ बनाया वीडियो, बोला- 'मैम, आएगा तो मोदी ही'

Thu, 09 May 2019 08:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhasker
स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग के अलावा बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं । लोक सभा चुनाव के बीच स्वरा भास्कर ने कई बार भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी बात रखी है । वहीं कुछ दिने पहले राजनीतिक पार्टी आप के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने दिल्ली भी पहुंची थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
इस वजह से वो भाजपा समर्थकों के निशाने पर आ गईं । सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है । हाल ही में स्वरा भास्कर के साथ एयरपोर्ट पर जो हुआ उससे स्वरा और भी भड़क गईं । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्वरा अपने एक फैन के साथ नजर आ रही हैं । 



 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
इस फैन ने स्वरा के सामने ही बोला- 'मैम, आएगा तो मोदी ही'। दरअसल, एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने उनके साथ सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की। स्वरा आमतौर पर किसी को भी सेल्फी लेने के लिए मना नहीं करती हैं।  सेल्फी लेने के बहाने उस शख्स ने वीडियो बनाया और सत्ता में मोदी के आने की बात कह डाली ।



 

4 of 5
स्वरा भास्कर ने ली सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
शख्स ने इस वीडियो को टि्वटर पर भी शेयर किया । साथ ही लिखा- एपिक बेइज्जती । स्वरा ने टि्वटर पर भक्तों को गंदी राजनीति करने वाला बताया है । उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'राजनीतिक दलों के लोगों के साथ भी सेल्फी में मुझे दिक्कत नहीं है लेकिन उस व्यक्ति ने चुपके से वीडियो शूट कर लिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : amar ujala
'मैं उस व्यक्ति की इस हरकत से आश्चर्य में नहीं हूं, मुझे पता है कि इस तरह की हरकत भक्त ही कर सकते हैं। उस व्यक्ति को लगता है ऐसा करने से उसका जीवन सार्थक हो गया।'  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें